Achievements

स्वस्थ्य यकृत मिशन के तहत कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में आने वाले मरीजों की फाइब्रो स्कैन पद्धति के तहत लगभग 70 मरीजों की जांच की गई । यह एक उच्च क्षमता चिकित्सा परीक्षण है जो लिवर में विभिन्न बीमारियों के कारण उत्पन्न कठोरता (फाइब्रोसिस) और वसा संचय (स्टीटोसिस) को मापकर लिवर के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक का उपयोग करता है। इस दर्दरहित प्रक्रिया में लगभग 5-10 मिनट लगते हैं, इसमें किसी सुई या विकिरण की आवश्यकता नहीं होती है, तथा इसका उपयोग सिरोसिस, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर रोग जैसी लिवर संबंधी बीमारियों के डायग्नोसिस और उपचार निगरानी में किया जाता है। इसी के तारतम्य में आज दिनांक 08.11.2015 को जिला चिकित्सालय रीवा में लिवर संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीजों की फाइब्रोस्कन जांच कर उचित सलाह एवं उपचार किया गया है। म0प्र0 शासन की इस महत्वकांक्षी योजना की क्रियान्वयन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा l, एनएफ एल डी (NFlD) प्रभारी डॉ सुनील मनोहर सिंह एवं अन्य चिकित्सालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Achievement district hospital rewa

Achievement district hospital rewa

Achievement district hospital rewa
Achievement district hospital rewa
Achievement district hospital rewa